Showing posts with label Natural gas. Show all posts
Showing posts with label Natural gas. Show all posts

Monday, June 10, 2019

विश्व में तेल और गैस के अकूत भंडार उपलब्ध हैं

एक महीना पहले पेट्रोल मंत्रालय ने नोटिफिकेशन निकालकर भारत में तेल और गैस निकालने के लिए बहुत बड़े पैमाने पर छूट और सुविधाओं की घोषणा करते हुए देशी और विदेशी कंपनियों को आमंत्रित किया। उसके फलस्वरूप एक सप्ताह पहले देश के 85 प्रतिशत तेल और गैस के बचे-खुचे भंडारों का ठेका अनेक कंपनियो को दे दिया गया और अभी हाल ही  में पश्चिमी उ0प्र0 के बागपत क्षेत्र से तेल की खुदाई के लिए काम भी शुरू हो गया। स्मरण रहे कि सेटेलाइट द्वारा ‘हाईपर स्पैक्ट्रल इमिजिंग’ की तकनीक के माध्यम से पूरे धरती की 35 किमी. तक गहरी ^crustal layers* की ‘सिग्नेचर फाइल्स’ कई साल पहले विश्व के कई देशों ने पहले से ही तैयार कर रखीं है। इन फाइल्स के अंदर धरती माता के गर्भ में कहाँ-कहाँ तेल और गैस के कितने भंडार हैं, सोने-चाँदी के कितने भंडार हैं, हीरे-रत्नों के कितने भंडार हैं, तांबे-लोहे के कितने भंडार है, आदि को चिन्ह्ति किये जा चुका है। दुर्भाग्यवश कुछ देश अभी तक इस सूचना से वंचित हैं।
अगर इन फाइलों को विश्व कल्याण हेतु सार्वजनिक कर दिया जाए, तो विश्व के 771 करोड़ लोगों की गरीबी, भुखमरी, बदहाली 3 महीने के अंदर दूर हो सकती है। ये बहुत महत्वपूर्णं ‘कम्युनिकेशन गैप’ है, जिसके कारण पूरे विश्व में एक अनिश्चितता और घबराहट का वातावरण छाया हुआ है। चूंकि ये युग परिवर्तन की शुभ और पवित्र बेला है, इसलिए पिछले दिनों ‘ईलौन मस्क’ जैसे उदारशील महापुरूष ने अपनी ‘टेस्ला कार’ का पेटेंट ‘पब्लिक इंट्रस्ट’ में मुफ्त में देने की घोषणा कर दी। उधर बिल गेट्स और स्टीव जॉब जैसे ‘इंटरप्रन्यार्स’ ने जनहित में अपनी फाउंडेशंस के माध्यम से धन के भंडार दान में दे दिये। हम आशा करते हैं अगर अमेरिका भारत को तेल और गैस बेचने के लिए ऑफर कर सकता है, तो वो विश्व कल्याण हेतु जो ‘हाईपर स्पैक्ट्रल इमिजिंग’ की जो सिग्नेचर फाइल्स हैं, उनको भी मुफ्त में सार्वजनिक कर दे। ऐसा करने से विश्व के जितने विकासशील देश हैं, उनके प्राकृतिक संसाधन ‘पब्लिक डोमेन’ में आ जाने से डिमांड और सप्लाई की रस्साकशी खत्म हो जाएगी। धरती माता जिसको वेदों में कामधेनु और वसुंधरा के नाम से अलंकृत किया गया है, उसके 771 करोड़ बच्चे खुशहाल और संपन्न हो जाऐंगे।
पैट्रोलियम मंत्रालय ने पिछले महीने तेल और गैस की नीति सुधारने के लिए जब अधिसूचना जारी की, तो उसमें ‘सिस्मिक सर्वे’ को तो 20 प्रतिशत ‘वेटेज’ दिया गया। मगर ‘हाईपर स्पैक्ट्रल इमिजिंग’ की ‘सिग्नेचर फाईल्स’ की चर्चा नहीं की गई। अगर भारत को ‘सुपर पॉवर’ बनना है, तो ईसरो के सेटेलाईट के माध्यम से अपनी ‘पर्सनल सिग्नेचर फाईल्स’ तुरंत तैयार करके अपने देश के प्राकृतिक संसाधानों का नियोजित दोहन करना शुरू करना होगा। इस देव भूमि भारत में प्राकृतिक संसाधनों के अकूत भंडार विद्यमान हैं। मगर ‘कम्युनिकेशन गैप’ होने की बजह से हम अपने देश का 10 लाख करोड़ रूपया हर साल तेल और गैस के आयात में फिजूल में बर्बाद कर देते हैं। अगर ये पैसा बच जाऐ, तो देश विकसित देशों की श्रेणी में आ जाऐगा।
सर्वविदित है कि छत्तीसगढ़ में हीरों की विश्व की सबसे कीमती और महत्वपूर्णं खान का ‘हाईपर स्पैक्ट्रल इमिजिंग’ की तकनीक के द्वारा ही पता लगा है। हमें अब ‘सिस्मिक सर्वे’ जैसी कमजोर और अधूरी तकनीक के भरोसे नहीं रहना चाहिए। याद रहे कि सर्जिकल स्ट्राइक और ओसामा के ऊपर हमले में भी इसी ‘हाईपर स्पैक्ट्रल इमिजिंग’ की तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। अर्थर्वेद के भूमि सूक्त के बारहवें मंत्र (यत्ते मध्यं पृथिवि यच्च नभ्यं यास्त ऊर्जस्तन्वः संबभूवुः। तासु नो धेह्यभि नः पवस्व माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्याः।।)  की दूसरी लाईन में अथर्वाऋषि ने धरती की नाभि से निकलने वाली ‘इंफ्रा रैड रेडिएशंस’ के उद्गम स्थल के महत्व को सारगर्भित कहकर प्रशंसा की है। यही ‘इंफ्रा रैड रेडिएशंस’ धरती की नाभि से चलते हुए धरती की सतह को क्रॉस करके सेटेलाइट के कैमरे में पहुंचकर ‘हाईपर स्पैक्ट्रल इमिजिंग’ को अमलीय जामा पहनाती हैं। इसलिए अर्थवा ऋषि ने धरती की नाभि के ऊपर सभी विद्वानों को अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए वाहरवें मंत्र में उपदेश दिया है। याद रहे इसी धरती की नाभि से ^magnetosphere’ का उद्गम होता है। जोकि धरती की सतह से 70000 किमी की ऊँचाईं पर जाकर एक महत्वपूर्णं छाता तैयार करता है। इस छाते की मदद से सूर्य से आने वाली घातक सोलर विंड’ के ‘इलैक्ट्रिकली चार्ज पार्टिकल्र्स’ धरती के उत्तरी और दक्षिणी धु्रवों की तरफ डाईवर्ट हो जाते हैं। अगर ये ‘मैग्नेटो सफियर’ छाता न हो, तो धरती के ऊपर बसने वाले 771 करोड़ आदमी एक दिन में चनों की तरह भुन जाऐंगे और धरती पर बसी हुई सारी सृष्टि जलकर राख हो जाऐगी। इसलिए अथर्वा ऋषि ने भूमि सूक्त के वारहवें मंत्र में धरती की नाभि से निकलने वाली ऊर्जा को धरती के अस्तित्व के लिए और धरती पर बसने वाले धरतीवासियों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्णं बताया है।
अब आगे पाठकों को हम हम बता दें कि इन्हीं ‘इंफ्रा रैड रेडिएशंस’ से धरती की सतह जो है, वो पवित्र (स्टेरेलाईज) होती है। नहीं तो धरती के ऊपर बहुत सारी काई जम जाती और धरतीवासी महामारियों से मर जाते। तो कुल मिलाकर भूमि का सबसे महत्वूपूर्णं अंग उसकी नाभि और उससे निकलने वाली अनेक प्रकार की ऊर्जा ही है और साथ ही साथ यह जो धरती फुटबॉल की तरह फूली हुई है, उसको फुलाऐ रखने में इसी ऊर्जा का सबसे महत्वपूर्णं योगदान है। नहीं तो यह धरती जो फुटबॉल की तरह फूली हुई है, ये सिकुड़कर टेबिल टेनिस का बॉल बन जाती और पूरे के पूरे विश्व के देश 6500 किमी. नीचे धंस जाते। इसी तथ्य को भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को उपदेश देते हुए श्रीमद्भगवतगीता के 15वें अध्याय के 13 वें श्लोक की प्रथम पंक्ति में कहा है ‘गामाविश्य च भूतानि धारयाम्यहमोजसा’। इसी पंक्ति का सरलार्थ करते हुए आदि शंकराचार्य ने लिखा है कि ये ऊर्जा की मात्रा संतुलित है। अगर ये ऊर्जा की मात्रा कम हो जाऐ, तो यह धरती नीचे धंस जाएगी और यदि ऊर्जा की मात्रा अधिक हो जाऐ, तो धरती जरूरत से ज्यादा फूलकर गुब्बारे की तरह फट जाऐगी। ये संतुलन सातवें आसमान में स्थित अमृत पुंज द्वारा किया जाता है। जिसकी चर्चा अथर्वा ऋषि ने भूमि सूक्त के आंठवें मंत्र की दूसरी पंक्ति ‘यस्या हृदयं परमे व्योमन्त्सत्येनावृतममृतं पृथिव्याः’ में की है। इन सूचनाओं के स्रोत वैदिक वैज्ञानिक सूर्यप्रकाश कपूर इस गुप्त रहस्य या पृथ्वी के अमृत पुंज से, जिसको श्रीमद्भगवत्गीता में घन परमेश्वर कहा गया है, प्रार्थना करते हैं कि वो विश्व के कल्याण हेतु विकसित देशों को ‘सिग्नेचर फाइल्स’ को सार्वजनिक करने की सद्बुद्धि प्रदान करें।

Tuesday, November 1, 2016

ग्लोबल टेंडर से निकल सकता है अंडेमान और निकोबार का क्रूड आयल और नेचुरल गैस

अंडमान और निकोबार क्षेत्र में 7,43,419 वर्ग किलोमीटर में तेल और गैस के 16 डीप वाटर ब्लॉक्स हैं। जिनमे 22 से ज्यादा कुँए खोदने पर गैस मिल चुकी है।  ओ.एन.जी.सी ने 11 डीप वाटर ब्लॉक्स को कम तेल मिलने की आशंका के मद्देनजर वहां से तेल निकलने का इरादा छोड़ दिया। इसके विपरीत शैव्रोन, ऐक्सोन मोबिल, इन्पेक्स, बीपी, स्टैटआयल, टोटल ई-पी, कोनोको फिलिप्स आदि कम्पनियां इंडोनेशिया में प्रतिदिन 10 लाख बैरल क्रूड आयल और अत्याधिक मात्रा में प्राकृतिक गैस निकालकर इंडोनेशिया को मालामाल कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी से आग्रह है कि वह इन सक्षम कम्पनियों को आमंत्रित कर के अंडमान और निकोबार के 16 डीप वाटर ब्लॉक्स से तेल और गैस निकालने का मौका प्रदान करें। क्योकि हमें प्रतिवर्ष तेल और गैस की आयात में खर्च होने वाली 10 लाख करोड़ रूपए की बहुमूल्य विदेशी मुद्रा बचानी है।

याद रहे कि अंडेमान और निकोबार के उत्तर में स्थित म्यांमार (बर्मा) भी 26 डीप वाटर ब्लॉक्स में से, तेल और गैस निकालने में अपनी राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियां जैसे कि टोटल एस ऐ, साइनो पेक, पेट्रोनास आदि का सहयोग ले रहा है। हमें यह काम युद्ध स्तर पर करने की आवश्यकता है, क्योंकि देश का आधा जीडीपी जो तेल और गैस के आयात में प्रतिवर्ष खर्च होता है, उसको हर हाल में बचाना है। भारत सरकार काला धन निकालने में जितना हो हल्ला मचा रही है, अगर उससे आधा प्रयास भी इस भारी भरकम विदेशी मुद्रा को बचाने में करें तो देश के वारे न्यारे हो सकते हैं। देश की जनता को अत्याधिक करों के बोझ और महंगाई की मार से मुक्ति मिल सकती है। अन्तराष्ट्रीय विनमय दर भारत के पक्ष में आ सकता है। भारतीय रूपए की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। भारत की प्रगति को पंख लग सकते हैं। पेट्रोल पानी के भाव और गैस हवा के भाव बिकने लग सकती है।

भारत के 26 सैडीमैंनेटरी बेसिन में से सिर्फ 13 बेसिनों में से तेल और गैस प्राप्त हुई है। इसका यह कारण था कि आधुनिक विज्ञान की एक मूलभूत भूल में वैदिक विज्ञान की सहायता से सुधार आया है। याद रहे कि अथर्व वेद के गोपथ ब्राह्मण ग्रन्थ में मुनि वेद व्यास जी ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि भूलोक का स्वामी अग्नि है। वेदों में सक्रिय ज्वालामुखी के मुख से निकलने वाले लावा (मैग्मा) को अग्नि कहते हैं। विज्ञान की भाषा में इसे जियोथर्मल एनर्जी कहते हैं।

वैज्ञानिक सूर्यप्रकाश कपूर का कहना है कि जिस बेसिन में हीटफ्लोवैल्यू 67.4 मिलीवाट प्रतिवर्गमीटर प्रति सेकण्ड से ज्यादा होती है, सिर्फ उसी बेसिन में ऑरगैनिक सैडिमेंट्स पककर तेल या गैस में परिवर्तित होते हैं। चूंकि भारत के सिर्फ 13 बेसिनों में हीट फ्लो वैल्यू 67.4 मिलीवाट प्रति वर्गमीटर प्रति सेकण्ड से ज्यादा थी, इसलिए सिर्फ उन्हीं 13 बेसिनों में से तेल और प्राकृतिक गैस प्राप्त हुई है। इस प्राकृतिक गैस को वेदों में ‘पुरीष्य अग्नि‘ कहा गया है। आदरणीय अथर्वन ऋषि ने सर्वप्रथम इस गैस को खानों से खोदकर वैदिक काल में जनता के उपयोग के लिए निकाला था। यजुर्ववेद और ऋग्वेद में पुरीष्य अग्नि के ऊपर बहुत सारे मंत्र उपलब्ध हैं। पुरीष्य शब्द का अर्थ होता है मल-मूत्र। समुद्रों के अंदर तैरने वाली मछलियों और दूसरे प्राणियों के मल-मूत्र और अस्थिपंजर जब समुद्र के तल पर गिरते हैं, तो परतदार चट्टान बन जाती है। जिसके अंदर भूतापीय ऊर्जा की किरणों के प्रवेश से क्रूड आयल और प्राकृतिक गैस का निर्माण होता है। इसके अतिरिक्त धरती माता की गहरी सतह से आने वाली हाइड्रो कार्बन से विश्व का आधे से ज्यादा तेल और गैस बनता है।

विश्व में भूतापीय ऊर्जा का सघन रूप संबडक्शन जोन्स, सी-संप्रेडिंग सेंटरर्स, हाट्-स्पाट्स, रिफट्स में देखने को मिलता है। इसलिए विश्व के सबसे बड़े क्रूड आयल और प्राकृतिक गैस के भंडार इन्हीं क्षेत्रों में प्राप्त हुए हैं। इसके विपरीत जो आॅन लैंड ब्लाक्स हैं, उनमें क्रूड आयल और प्राकृतिक गैस के भंडारों में हाइड्रो कार्बन सीमित मात्रा में ही बन पाता है और तेल और गैस के कुंए जल्दी खाली हो जाते हैं। जबकि तेल और गैस के कुंए, जो संबडक्शन जोन्स, सी-संप्रेडिंग सेंटरर्स, हाट्-स्पाट्स और रिफट्स के पास खोदे जाते हैं, उनमें तेल और गैस अनंतकाल तक उपलब्ध होता रहता है। भारत के विध्यांचल पर्वत में भी एक रिफट् है, इसलिए सोन नर्मदा तापी भूतापीय क्षेत्र में तेल, गैस, कोयला की खानें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। सोनाटा भूतापीय क्षेत्र गुजरात से शुरू होकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिमी बंगाल तक फैला हुआ है। दूसरी तरफ संबडक्शन जोन जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, नेपाल, नार्थ ईस्ट के सातों राज्यों को पार करता हुआ म्यांमार, अंडमान निकोबार से गुजरता हुआ इंडोनेशिया तक जाता है। जो आन लैंड ब्लाक्स हैं, उनमें क्रूड आयल और गैस के साथ-साथ ठोस अवस्था में शैल के रूप में भी हाइड्रो कार्बन खानों में उपलब्ध है। जबकि समुद्र में पानी और भूतापीय ऊर्जा ज्यादा होने की वजह से ठोस अवस्था से यह तरल अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।

भारत के साथ अभी तक तेल निकालने वाली विदेशी कंपनियों के भेदभावपूर्ण और सौतेले रवैए की वजह से भारत के 7 भूतापीय क्षेत्रों से पूर्णरूपेण क्रूड आयल और गैस नहीं निकल पाई है। अभी तक जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, नार्थ ईस्ट के कुछ राज्य, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, पूरे के पूरे दक्षिण भारत कर्नाटका, केरला, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु से भी क्रूड आयल और गैस का पूर्णरूपेण खनन नहीं हो पाया है। अंडमान निकोबार तो भारत का सुपरमिडिल ईस्ट सिद्ध हो सकता है। इसके लिए प्रधानमंत्री को गंभीर प्रयास करने होंगे।