Friday, July 19, 2002

आखिर गाय के वैज्ञानिक महत्व को पश्चिम ने भी स्वीकारा

जबसे मुसलमान शासक भारत में आए तब से गौवंश की हत्या होनी शुरू हुई। हिन्दू लाख समझाते रहे कि गौमाता सारे संसार की जननी के समान है।उसके शरीर के हर अंश में लोक कल्याण छिपा है और तो और उसका मूत्र और गोबर तक औषधि युक्त है, इसलिये उसकी हत्या नहीं उसका पूजन किया जाना चाहिये। पर यवनों पर कोई असर नहीं पड़ा। आज भी मूर्खतावश बहुत से मुसलमान गौवंश की हत्या करते हैं। अक्सर यह दोनों धर्मों के बीच विवाद का विषय रहता है। अंग्रेज जब भारत में आए तो उन्होंने हिन्दुओं का मजाक उड़ाया। वे अपने सीमित ज्ञान के कारण यह समझने में असमर्थ थे कि हिन्दू गौवंश का इतना सम्मान क्यों करते हैं ? आजादी के बाद धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वालों ने भी हिन्दुओं की इस मान्यता पर ध्यान नहीं दिया। आश्चर्य तो इस बात का है कि भाजपा और शिवसेना की साझी सरकार महाराष्ट्र के थाणे क्षेत्र में स्थित पशुवधशाला को बंद नहीं कर पाई जबकि वर्षों से स्थानीय नागरिक उसका विरोध करते आए थे। पिछले दिनों केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी ने यह सूचना देकर कि गौमूत्र का औषधि के रूप में अमरीका में पेटेंट करवा लिया गया है, सारे देश में सनसनी पैदा कर दी। इस समाचार से निश्चय ही सनातन धर्मियों के बीच हर्ष की लहर दौड़ गयी। यह तो मात्र आगाज है। योग और आयुर्वेद की तरह अब पूरी दुनिया जल्दी ही गोमाता के महत्व को स्वीकारने लगेगी। हमेशा की तरह हम अपनी ही धरोहर को विदेशी पैकेज में कई गुना दामों में खरीदने पर मजबूर होंगे। जिस तरह पेप्सी कंपनी हमारे बाजारों से दो रुपये किलो आलू खरीद कर 250 रुपये किलो के चिप्स बेचती है वैसे ही आने वाले दिनों में गौमूत्र व गोबर सुंदर पैकेजिंग और आकर्षक विज्ञापनों के सहारे सैकड़ों रुपये कीमत पर बिकेगा। आवश्यकता इस बात की है कि हम गोमाता के महत्व को समय रहते पहचानें। शास्त्रीय और वैज्ञानिक आधार पर यह सिद्ध हो चुका है कि गौमाता के शरीर के हर हिस्से से हम पर कृपा बरसती है।

गो दूध का वैज्ञानिक महत्व

इंटरनेशनल कार्डियोलाॅजी काफं्रेस के अध्यक्ष डा. शांतिलाल शाह के मत से हृदय रोगियों के लिये गाय का दूध विशेष रूप से उपयोगी है। गाय के दूध के कण सूक्ष्म और सुपाच्य होते हैं। अतः वह मस्तिष्क की सूक्ष्मतम नाडि़यों में पहंुच कर मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करते हैं। गाय के दूध में केरोटीन (विटामिन-ए) नाम का पीला पदार्थ रहता है, जो आंख की ज्योति बढ़ाता है। चरक सूत्र स्थान 1/18 के अनसार, गाय का दूध जीवन शक्ति प्रदान करने वाले द्रव्यों में सर्वश्रेष्ठ है। गाय के दूध में 8 प्रतिशत प्रोटीन, 8 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट और 0.7 प्रतिशत मिनरल्ज (100 आई.यू) विटामिन ए और विटामिन बी, सी, डी एवं ई होता है। निघण्टु के अनुसार गाय का दूध रसायन, पथ्य, बलवर्धक, हृदय के लिये हितकारी, बुद्धिवर्धक, आयुप्रद, पुंसत्वकारक तथा त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) नाशक है।

गाय के घी का वैज्ञानिक महत्व

गोघष्त खाने से कोलेस्टरोल नहीं बढ़ता। इसे सेवेन से हृदय पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। रूसी वैज्ञानिक शिरोविच के शोधानुसार गाय के घी में मनुष्य शरीर में पहंुचे रेडियोधर्मी कणों का प्रभाव नष्ट करने की असीम शक्ति है। गोघष्त से यज्ञ करने से आक्सीजन बनती है। गाय के घी को चावल के साथ मिलाकर जलाने से (यज्ञ) ईथीलीन आक्साइड, प्रोपीलीन आक्साइड और फोरमैल्डीहाइड नाम की गैस पैदा होती है। ईथीलीन आक्साइड और फारमैल्डीहाइड जीवाणी रोधक है जिसका उपयोग आपरेशन थियेटर को कीटाणु रहित करने में आज भी होता है। प्रोपीलीन आक्साइड वर्षा करने के उपयोग में आती है- अर्थात गोघष्त द्वारा किये गये यज्ञ से वातावरण की शुद्धि और वर्षा होना दोना स्वाभाविक परिणाम हैं। भाव प्रकाश निघण्टु के अनुसार गो घष्त नेत्रों के लिये हितकारी, अग्निप्रदीपक, त्रिदोष नाशक, बलवर्धक, आयुवर्धक, रसायन, सुगंधयुक्त, मधुर, शीतल, सुंदर और सब घष्तों में उत्तम होता है। गो नवनीत (मक्खन) हितकारी, कांतिवर्धक, अग्निप्रदीपक, महाबलकारी, वात, पित्त नाशक, रक्त शोधक, क्षय, बवासीर, लकवा एवं श्वांस रोगों को दूर करने वाला होता है।

गोमूत्र का वैज्ञानिक महत्व

गोमूत्र में ताम्र होता है जो मानव शरीर में स्वर्ण के रूप में परिवर्तित हो जाता है। स्वर्ण सर्व रोग नाशक शक्ति रखता है। स्वर्ण सभी प्रकार का विषनाशक है। गोमूत्र में ताम्र के अतिरिक्त लोहे, कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य प्रकार के क्षार (मिनरल्स), कार्बोनिक एसिड, पोटाश और लेक्टोज नाम के तत्व मिलते हैं। गोमूत्र में 24 प्रकार के लवण होते हैं जिनके कारण गोमूत्र से निर्मित विविध प्रकार की औषधियां कई रोगों के निवारण में उपयोगी हैं। गोमूत्र कीटनाशक होने से वातावरण को शुद्ध करता है और जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है। गोमूत्र त्रिदोष नाशक है, किन्तु पित्त निर्माण करता है। लेकिन काली गाय का मूत्र पित्त नाशक होता है। नवयुवकों के लिये गोमूत्र शीघ्रपतन, धातु का पतलापन, कमजोरी, सुस्ती, आलस्य, सिरदर्द क्षीण स्मरण शक्ति में बहुत उपयोगी है। पंचगव्य गोघृत गोमय, गोदधि, गोदुग्ध, गोमुत्र से मिलकर बनता है। उसका सेवन मिर्गी, दिमागी कमजोरी, पागलपन, भयंकर पीलिया, बवासीर आदि में बहुत उपयोगी है। कैंसर जैसे दुस्साध्य और उच्च रक्तचाप तथा दमा जैसे रोगों में भी गोमूत्र सेवन अत्यधिक उपयोगी सिद्ध हुआ है।

गोबर का वैज्ञानिक महत्व

इटली के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. जी.ई. बीगेड ने गोवर के अनेक प्रयोगों द्वारा सिद्ध किया है कि गाय के ताजे गोबर से टी बी तथा मलेरिया के कीटाणु मर जाते हैं। आणविक विकरण से मुक्ति पाने के लिये जापान के लोगों ने गोबर को अपनाया है। गोबर हमारी त्वचा के दाद, खाज, एक्जिमा और घाव आदि के लिये लाभदायक होता है।

गाय के गोबर से पर्यावरणीय संरक्षण

सिर्फ एक गायके गोबर से प्रतिवर्ष 45000 लीटर बायोगैस मिलती है। बायोगैस के उपयोग करने से 6 करोड़ 80 लाख टन लकड़ी बच सकती है जो आज जलाई जाती है। जिससे 14 करोड़ वष्क्ष कटने से बचेंगे ओर देश के पर्यावरण का संरक्षण होगा। गोबर की खाद सर्वोत्तम खाद है। जबकि फर्टिलाइजर से पैदा अनाज हमारी प्रतिरोधक क्षमता को लगातार कम करता जा रहा है।

भारतीय अर्थव्यवसथा में गो माता का योगदान

राष्ट्रीय आय में 16 हजार करोड़ रुपये की राशि प्रतिवर्ष गौवंश से प्राप्त होती है। 30 हजार मेगावाट अश्वशक्ति गौवंश से प्राप्त होती है। गाय भैंस से पांच करोड़ टन से अधिक मूल्य का दूध हमें आज प्राप्त होता है। पशुओं से 55 करोड़ रुपये का 22 लाख टन गोबर हमें प्रतिदिन प्राप्त होता है। एक गाय अथवा बैल के गोबर से एक वर्ष में 36 बोरा यूरिया, 18 बोरा सुपर फास्फेट तथा 54 बोरा पोटाश प्राप्त होता है। सूखी गायों एवं बूढ़े बैलों के गोबर से गैस प्लांट लगाकर ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के निर्धन परिवारों को 18500 रुपये की वार्षिक आय हो सकती है। वर्ष 1992 में लगभग 600 करोड़ रुपये मूल्य की 7.76 मिलियन टन खली निर्यात की गयी जबकि दुधारू पशुओं की यही खली खिलाने पर 38 हजार करोड़ रुपये के मूल्य का (खली से प्राप्त मूल्य का 42 गुना अधिक) 38.8 मिलियन टन दूध देश को प्राप्त हो सकता था।गोवंश से लाखों गैलन गोमूत्र (सवदेशी प्राकष्तिक कीटनाशक) प्रतिवर्ष प्राप्त होता है, जो फसलों के लिये सर्वश्रेष्ठ कीटनाशक और अनेक रोगों में औषधि है। भारत में कष्षि कार्य हेतु पशु शक्ति का सर्वाधिक 66 प्रतिशत, मनुष्य शक्ति का 20 प्रतिशत एवं जीवाश्म शक्ति का 14 प्रतिशत सहभाग है। कष्षि क्षेत्र में गाय व गौवंष भारतीय कष्षि की रीढ़ है। वेजिटेरियन सोसायटी आफ इंडिया के अनुसार, देश को मांस के निर्यात से प्राप्त होने वाले एक करोड़ रुपये के फलस्वरूप 15 करोड़ रुपये की हानि उठानी पड़ रही है।

ऐसी तमाम जानकारियों का संचय कर उसके व्यापक प्रचार प्रसार में जुटे युवा वैज्ञानिक श्री सत्यनारायण दास बताते हैं कि विदेशी इतिहासकारों और माक्र्सवादी चिंतकों ने वैदिक शास्त्रों में प्रयुक्त संस्कृत का सतही अर्थ निकाल कर बहुत भ्रांति फैलाई है। इन इतिहासकारों ने यह बताने की कोशिश की है कि वैदिक काल में आर्य गोमांस का भक्षण करते थे। यह वाहियात बात है। ‘गौध्न’ जैसे शब्द का अर्थ अनर्थ कर दिया गया। श्रीदास के अनुसार वैदिक संस्कृत में एक ही शब्द के कई अर्थ प्रयुक्त होते हैं जिन्हें उनके सांस्कृतिक परिवेश में समझना होता है। इन विदेशी इतिहासकारों ने वैदिंक संस्कृत की समझ न होने के कारण ऐसी भूल की। आईआईटी से बी.टेक. और एम.टेक. करने वाले श्रीदास गोसेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। उधर गुजरात में धर्म बंधु स्वामी 80 हजार गायों की व्यवस्था में जुटे रहते हैं। ऐसे तमाम संत, समाजसेवी और भारत के करोड़ों आम लोग गोमाता की तन, मन और धन से सेवा करते हैं। अब समय आ गया है कि जब भारत सरकार और प्रांतीय सरकारें गौवंश की हत्या पर कड़ा प्रतिबंध लगायें और इनके संवर्धन के लिये उत्साह से ठोस प्रयास करें। शहरी जनता को भी अपनी बुद्धि शुद्ध करनी चाहिये। भैंस का दूध भारी ही नहीं दिमाग के लिये हानिकारक भी होता है। केवल दक्षिण एशिया के देशों में ही भैंस का दूध पिया जाता है। शेष दुनिया में आज भी केवल गाय का दूध ही पिया जाता है। गौवंश की सेवा हमारी परंपरा तो है ही आज के प्रदूषित वातावरण में स्वस्थ रहने के लिये हमारी आवश्यकता भी है। हम जितना गोमाता के निकट रहेंगे उतने ही स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे।

No comments:

Post a Comment